माधव टाइगर रिजर्व देश का 58वां टाइगर रिजर्व

भोपाल, 09 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को माधव टाइगर रिजर्व अधिसूचित किए जाने के साथ ही यह देश का 58वां और राज्य का नौवां टाइगर रिजर्व बन गया है।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में उन्हें इस बात की जानकारी देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मध्यप्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान देश का 58वां और मध्यप्रदेश का नौवां टाइगर रिजर्व बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री यादव की पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए अद्भुत खबर है। भारत में संस्कृति के साथ ही वन्यजीव की विविधता विद्यमान है। हमारा देश वन्यजीवों के संरक्षण में सदैव आगे रहेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को राज्य का नौवां टाइगर रिजर्व घोषित किया जा चुका है और 10 मार्च को यहां पर दो और बाघ छोड़े जाएंगे। इस टाइगर रिजर्व में कुल सात बाघ हो जाएंगे, जिनमें दो बाघ शावक भी शामिल हैं।

Next Post

डंपर ने मोटर साइकिल सवार को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

Sun Mar 9 , 2025
नरसिंहपुर, 09 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में आज सुबह ककराघाट रोड पर एक डंपर ने मोटर साइकिल पर आ रहे दो सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की कुचल जाने से मौत हो गयी, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो जाने […]

You May Like