ट्रक ड्राईवर के साथ मार-पीट कर 35 हजार की लूट

सीधी। ट्रक ड्राईवर के साथ लूटपाट करने के लिये बोलेरो सवारों ने करीब 10 किलोमीटर पीछा करते हुये सीधी शहर में ट्रक ड्राईवर के साथ मारपीट करते हुये लूटपाट की। आरोपियों द्वारा 35 हजार नकदी, मोबाइल और ट्रक की चाभी लूट ली। आरोपियों के जाने के बाद ड्राईवर ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी।

ड्राईवर विनोद सिंह गोंड़ पिता रंजीत सिंह गोंड़ निवासी छवारी थाना मझौली जिला सीधी ने रिपोर्ट में कहा है कि वह हेल्फर रजा मोहम्मद के साथ 23 अक्टूबर 2025 को भोर में करीब 3 बजे अजुआ उत्तरप्रदेश से ट्रक क्रमांक यूपी 96 टी 8242 लेकर ग्राम कतरी काड़ी मालिक के घर जा रहा था। रास्ते में बोलेरो क्रमांक एमपी 53 जेडसी 7829 में सवार लोगों द्वारा पटपरा की तरफ से पीछा करना शुरू कर दिया। सोन नदी पुल के पास बोलेरो ने साइड लिया और ट्रक के आगे तिरछा लगाकर खड़ी हो गई। बोलेरो से कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर उतरे और ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक ड्राइवर के अनुसार वह बोलेरो सवारों की मंशा को भांपकर ट्रक को किसी तरह निकालते हुये तेज रफ्तार में सीधी की ओर भागा, फिर भी बोलेरो सवार पीछा करना जारी रखे। सीधी आने पर वह केन्द्रीय विद्यालय की ओर से ट्रक को लेकर अंदर चल दिया। ट्रक के रूकते ही बोलेरो में सवार दिलदार मोहम्मद उर्फ बबलू, उसका भाई गोलू मोहम्मद निवासी बरिगवां थाना कमर्जी एवं अन्य 2-3 व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर उतरे। यह देखकर ट्रक से ड्राईवर नीचे की ओर कूदा, उसी दौरान एक डंडा उसके गर्दन की ओर मारा गया जिससे उसके गर्दन में सूजन हो गया। ट्रक ड्राईवर अपनी जान बचाने के लिये वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ट्रक के अंदर पहुंचे और वहां भाड़ा की रखे 35000 रूपये नकदी के साथ दो मोबाइल एवं ट्रक की चाभी लेकर गाली-गलौज करते हुये ट्रक शीशों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों के जाने के बाद ड्राईवर द्वारा कोतवाली थाना में रिपोर्ट की गई। कोतवाली थाना में दो नामजद एवं 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई।

Next Post

एंबुलेंस से शिकायत करने कोतवाली पहुंचा पीड़ित

Fri Oct 24 , 2025
टीकमगढ़। शहर के नजरबाग मैदान में बीते दिनों चल रहे यूनिटी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के दौरान एक युवक जर्जर स्कूल की छत से गिरकर घायल हो गया था। देर रात हुए इस हादसे में युवक के पैर में फैक्चर आया था। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like