एंबुलेंस से शिकायत करने कोतवाली पहुंचा पीड़ित

टीकमगढ़। शहर के नजरबाग मैदान में बीते दिनों चल रहे यूनिटी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के दौरान एक युवक जर्जर स्कूल की छत से गिरकर घायल हो गया था। देर रात हुए इस हादसे में युवक के पैर में फैक्चर आया था। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पीडि़त ने टूर्नामेंट के आयोजक के खिलाफ शिकायत की है।

जेल के सामने बाले मोहल्ला निवासी जहीर अहमद के बेटे रिहान के रूप मे उसकी पहचान हुई थी। शुक्रवार को जहीर अहमद ने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के आयोजक अभिषेक जैन ने उसको मैच के दौरान गेंद उठाने के लिए रखा था। उसने बताया कि आयोजक ने ही उसे गेंद उठाने का रास्ता बताया था। पीडि़त ने बताया कि शुक्रवार को जैसे ही वह पुलिस के पास आवेदन देने पहुंचा तो इस मामले में आरोपित व्यक्ति अभिषेक जैन मैनवार ने कोतवाली पहुंचकर उस पर शिकायत ना करने का दबाव बनाया साथ ही पीडि़त ने यह भी बताया कि आरोपित व्यक्ति उसे दस हजार रूपए देने की लालच देते रहे। मगर पीडि़त एवं उसके परिजनों ने उनकी एक नहीं सुनी और पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के आयोजक अभिषेक जैन के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग करते रहे।

Next Post

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत सिरमौर का किया औचक निरीक्षण

Fri Oct 24 , 2025
रीवा। रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत सिरमौर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के […]

You May Like