भोपाल में रोड रेज: बीच सड़क खड़े ऑटो चालक को टोकना पड़ा भारी, ठेकेदार पर कटर से वार

भोपाल। कजलीखेड़ा इलाके में एक कार में सवार युवक के चेहरे पर पेपर कटर से हमला हो गया. आरोप है कि एक आटो चालक ने वारदात की और मौके से भाग निकला. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक गजेंद्र जाटव (26) कजलीखेडा में रहता है और ठेकेदारी का काम करता है. बुधवार को देर शाम गजेन्द्र अपने एक दोस्त को कार में बिठाकर गेहूंखेड़ा स्थित सब्जी मंडी के पास पहुंचा. इस दौरान एक आटो बीच सड़क पर खड़ा था. कार चालक गजेंद्र ने उसे हटने के लिए कुछ देर हार्न भी बजाया, लेकिन आटो नहीं हटा. गजेन्द्र ने जब कार से निकल कर आवाज लगाई तो आटो चालक ने अचानक पास में आकर उनके चेहरे पर पेपर कटर से हमला कर दिया. आरोपी चालक इसके बाद तेजी से वहां से अपना आटो लेकर निकल गया. घायल अवस्था में गजेन्द्र ने थाने पुहंचकर मामले की शिकायत की. कजलीखेड़ा थाना पुलिस अब आटो चालक की जानकारी जुटा रही है.

Next Post

रिटायर्ड कर्मचारी से 8 लाख की ठगी, साइबर सेल के बाद थाने में केस दर्ज

Thu May 21 , 2026
भोपाल। अवधपुरी थाना इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति के बैंक एकाउंट से करीब 8 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है. बुजुर्ग की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आरोपियों ने रुपए कब निकाले फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया […]

You May Like