जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत सिरमौर का किया औचक निरीक्षण

रीवा। रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत सिरमौर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।कार्यालय कक्ष एवं परिसर में गंदगी पाई गई तथा कई फाइलें धूल से ढकी मिलीं। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत सिरमौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया।मेहताब सिंह गुर्जर ने कार्यालय में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने,फाइलों और नस्तियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर पहुंचे,इसके लिए कार्यालयों में अनुशासन और स्वच्छता अनिवार्य है।भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

हादसा: कार और बाइक की टक्कर में आर्मी का रिटायर कर्मचारी गंभीर घायल

Fri Oct 24 , 2025
देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के नंदनकानन होटल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार भीम पटेल (आर्मी रिटायर कर्मचारी) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक ने मानवीयता का […]

You May Like