हादसा: कार और बाइक की टक्कर में आर्मी का रिटायर कर्मचारी गंभीर घायल

देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के नंदनकानन होटल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार भीम पटेल (आर्मी रिटायर कर्मचारी) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक ने मानवीयता का परिचय देते हुए घायल युवक को स्वयं जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा काफी तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दूर तक फेंक गई और घायल को सिर में गहरी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नंदनकानन होटल के सामने सड़क का यह हिस्सा हादसों के लिए कुख्यात बन चुका है। क्षेत्रवासी इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक संकेतक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Next Post

VIT ने VITEEE 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए, परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने वर्ष 2026 के लिए आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा VITEEE 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र अब www.viteee.vit.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा एक ही चरण में 28 अप्रैल से 3 मई 2026 तक आयोजित की […]

You May Like