आष्टा। रविवार को छुट्टी के दिन बाजार सुनसान रहते हैं. लेकिन रविवार को बाजार गुलजार रहा. सर्राफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक, किराना, कपड़ा बाजार मिठाई, कपड़े, पटाखे व सजावटी सामान और दीपक की दुकानों पर भीड़ नजर आई.
धनतेरस के साथ ही शनिवार से पांच दिवसीय दीपावली महापर्व शुरू हो गया है. धनतेरस पर जहां दिन भर बाजार में भीड़ रही थी तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल से लेकर, कपड़ा बाजार तक सभी क्षेत्र में रौनक थी अच्छा कारोबार के चलते दुकानदारों के चेहरे भी खेले हुए नजर आए. शहर के कन्नौद रोड़, भोपाल नाका,पुराना भोपाल इंदौर मार्ग, बुधवारा,बड़ा बाजार हर मार्ग पर दिवाली के लिए सजावटी सामग्री पूजन सामग्री, माता की प्रतिमाओं की दुकानें सजी हुई नजर आई हैं. जहां पर दिनभर लोग खरीदारी के लिए पहुंचे. शहर के इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर बाजार में भी रौनक नजर आई दामों में कमी व ऑफर से के चलते लोगों ने शुभ मुहूर्त में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर लोगों की जमकर भीड़ नजर आई. सर्राफा के व्यापारी कैलाश सोनी, अक्षिता सोनी ने बताया कि इस बार जमकर बिक्री हुई. दो पहिया और चार पहिया वाहन भी लोगों ने जमकर खरीदे. वहीं बर्तन व्यापारी पंकज नाकोड़ा ने बताया कि इस बार बर्तनों की अच्छी बिक्री हुई पूरे बाजार में रौनक है.
