आज 21 हजार दीपकों से रोशन होगा कुबेरेश्वर धाम का प्रांगण

सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा और 21 हजार से अधिक दीपक से मंदिर परिसर को रोशन किया जाएगा.

शनिवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने स्वच्छता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि दीप पर्व की स्वच्छता और प्रकाश को बाहर और भीतर सदा के लिये स्थापित करना ही उत्सव है. बाहर वातावरण में स्वच्छता है, सकारात्मकता है तभी भीतर इसका समावेश हो सकता है. आज के समय में केवल द्ववार तक साफ-सफाई काफी नहीं है अब गृह नहीं ग्रह की स्वच्छता का समय है क्योंकि हम अब भी जाग्रत नहीं हुये तो प्रकृति आगे शायद दूसरा अवसर न दें. दीप पर्व एक अवसर है स्वच्छता को अंगीकार करने का, प्रकृति और पर्यावरण के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार का. इस बार कुछ ऐसा करे की उत्साह हमारे भीतर हो और उत्साहित प्रकृति हो, कर्म हम करें ओर उसके सुखद परिणाम धरा और गगन को मिले, दिवाली अपनी खुशियों के लिए मनायें लेकिन प्रफुल्लित वातावरण हो. मंदिर में यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रंग-बिरंगी रोशनी लगाई गई है. मंदिर परिसर में दीप पर्व को लेकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं.

छोटी दीपावली पर यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. मिट्टी की कला और उससे बनाए जाने वाले दीये को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल गुरुदेव के निर्देश पर हजारों की संख्या में दीप पर्व पर श्रद्धालु आते है और दीप प्रज्जवलित करते है. इस साल भी पांच दिवसीय पर्व धनतेरस, रुप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजन और भाई-दूज का आयोजन मंदिर में विशेष पूजा-पाठ से किया जाएगा. इसके अलावा भी यहां पर आगामी दिनों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है. भगवान श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. इस दिन भी बड़ी संख्या में भक्त उमड़ेंगे.

Next Post

मेले की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक

Mon Oct 20 , 2025
इछावर. नजदीकी ग्राम देवपुरा में आगामी 22 अक्टूबर को आयोजित होने वाला बारह खंबा मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है. इस मेले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है. मेले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर बालागुरु […]

You May Like