42.19 लाख के गेहूं की हेरा-फेरी

जबलपुर। गेहूं उपार्जन केन्द्र अन्नपूर्णा आदित्य ग्रेडिंग एण्ड वेयरहाउस, ग्राम लटुआ रीछी की जांच में 42.19 लाख के गेहूं की हेरा-फेरी उजागर हुई है। जिस पर सिहोरा पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है।

कनिष्ठि आपूर्ति अधिकारी कुंजन सिंह राजूपत, सुश्री रोशनी पाण्डे द्वारा रबी विपणन वर्ष 2025-26 में तहसील मझौली अंतर्गत सहकारी विपणन संस्थान मर्यादित मझौली द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केन्द्र अन्नपूर्णा आदित्य ग्रेडिंग एण्ड वेयरहाउस, ग्राम लटुआ रीछी की जांच की गई। खरीदी केन्द्र पर 31288 क्विटल गेहूं खरीदी कुल 328 किसानों से किया जाना पाया गया। जांच के दौरान भारी हेराफेरी गड़बड़ी सामने आई। षड्यंत्रपूर्वक कृषकों से बिना खरीद किये ई- उपार्जन पोर्टल पर गेहू की फर्जी खरीदी की प्रविष्टि कर 42,19,800 रूपये कीमत के गेहूं की हेराफेरी की गई है। सहकारी विपणन संस्था मर्यादित मझौली द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केन्द क्रमांक-2 केन्द्र कोड- 56333386 उपार्जन स्थाल अन्नपूर्णा आदित्य येडिंग एण्ड वेयरहाउस के समिति प्रबंधक खरीदी केन्द्र प्रभारी सूरज सिंह एवं कम्यूटर ऑपरेटर अंकुश पटेल, सर्वेयर हर्षित कुर्मी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उपार्जन केन्द्र पर 1623 क्विटल गेहू जिसका समर्थन मूल्य अनुसार कुल कीमत 42,19,800 का गेहू कम पाया गया।

Next Post

ब्लैकमेलिंग की अंतरराष्ट्रीय साजिश नाकाम 

Sat May 24 , 2025
इंदौर। सोशल मीडिया के जरिये अंतरराष्ट्रीय कॉल कर ब्लैकमेलिंग करने वाले साइबर अपराधी को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. आरोपी वाट्सएप कॉल के जरिए धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में की गई […]

You May Like