कबूतर पकड़ने छत पर चढ़ा युवक गिरा, हुई मौत

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह कबूतर पकड़ने के दौरान मल्टी की छत पर चढ़ा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया.थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर में रहने वाला 27 वर्षीय गोकुल पिता कैलाश को गंभीर हालत में परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन कमलेश ने बताया कि गोकुल शुक्रवार को अपने एक दोस्त के साथ इलाके की एक मल्टी की छत पर कबूतर पकड़ने गया था.

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर गया था. हादसा इतना गंभीर था कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई. गोकुल पेशे से ड्राइवर था और साथ ही फ्लेक्स बनाने का काम भी करता था. उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

Next Post

रायगढ़ में जलाशय का गेट टूटा, हजारों क्यूसेक पानी से राष्ट्रीय राजमार्ग-49 डूबा, फसलें तबाह

Sat Mar 21 , 2026
रायगढ़:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर क्षेत्र में देर रात बिलासपुर जलाशय का गेट अचानक तेज धमाके के साथ टूटने से हजारों क्यूसेक पानी निकलने से पुरानी राष्ट्रीय राजमार्ग-49 खरसिया-रायगढ़ मार्ग पर पानी का सैलाब आ गया। देखते ही देखते सड़क नदी में तब्दील हो गई और आवागमन पूरी तरह […]

You May Like