
मंदसौर। जन अभियान परिषद मंदसौर एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति बैरागी के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था द्वारा बावड़ी उत्सव के तहत पांचवें दिन वार्ड क्रमांक 12 स्थित प्राचीन नाग देवता की बावड़ी पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बावड़ी की साफ-सफाई, गाद एवं कचरा हटाने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु श्रमदान किया। उपस्थित जनों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन कर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है। प्राचीन बावड़ियां हमारी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिनके संरक्षण में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद सुनीता भावसार ने, संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस पुनीत कार्य से जोड़ेंगे।
संस्था द्वारा बताया गया कि बावड़ी उत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी श्रमदान एवं जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएंगी, जिससे जल संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके अजीजउल्हा खान ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अर्चना भट्ट, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम तवंर, अजीजुल्लाह खान, राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, कैलाश गुप्ता, जितेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती प्रेमकला शर्मा, श्रीमती नारायणी देवी, कुमारी दिव्यांशी चौहान, एडवोकेट आभा निगम, सुधीर शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, देवेंद्र पडिहार, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से संतोष सालवी, रेखा बैरागी, कविता चौहान व सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।
