चित्रकूट। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ स्वामी की भव्य पालकी यात्रा रामघाट में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान का दर्शन-पूजन किया। यात्रा के दौरान रामघाट क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
ग्वालियर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्त मंडल, सुदामा पुरी मुरार के तत्वावधान में बाबा महाकाल की सवारी नगर भ्रमण पर निकली, इस दौरान बाबा की पालकी का जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुये चल रहे थे, वहीं पालकी यात्रा […]