महिमा सिंह को मिला एक और स्वर्ण पदक

सागर: डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में पदस्थ प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत डॉयरेक्टर ऑफ अकादमिक अफेयर्स की भांजी सुश्री महिमा सिंह ठाकुर ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और स्वर्ण पदक प्राप्त किया है.नरसिंहपुर निवासी स्व कैलाश सिंह राजपूत के परिवार की ज्ञान परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रभाकर सिंह राजपूत की भांजी और शैल कुमारी राजपूत की पुत्री सुश्री महिमा सिंह ठाकुर ने उच्च शिक्षा में दूसरा स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

महिमा सिंह ठाकुर ने सायबर सुरक्षा पाठ्यक्रम में एम एस सी स्नातकोत्तर उपाधि में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जिसके लिए उनको विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षान्त समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया. भारत गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न दीक्षान्त समारोह में महिमा सिंह को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ. मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने महिमा सिंह को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान किया.
इसके पूर्व गांधीनगर गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर दीक्षान्त समारोह में महिमा सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वर्ण पदक मिल चुका है.
उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले के निवासी कैलाश सिंह राजपूत ने ज्ञान श्रंखला की जो दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित की है, वह ग्राम एवं जिले के लिये एक आदर्श है. उनके नाम से सागर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर प्रतिवर्ष एक स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है.
महिमा की इस उपलब्धि पर शुभ चिन्तकों ने बधाई दी

Next Post

सिंगरौली में बड़ी चोरी: ताला तोड़कर घर से लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Sun Jun 21 , 2026
सिंगरौली:जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार चौकी अंतर्गत सरौंधा गांव में आधी रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, तारकेश्वर शुक्ला के घर का ताला तोड़कर चोर […]

You May Like