6 परीक्षा केन्द्रों पर सहायक प्राध्यापक परीक्षा में 2248 परीक्षार्थी शामिल हुए

ग्वालियर: मप्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्वालियर जिले में 6 परीक्षा केन्द्रों पर एक जून को सहायक प्राध्यापक परीक्षा भाग-1 (2024) परीक्षा दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र प्रात: 10 से एक बजे तक रहा। द्वितीय सत्र दोपहर एक बजे से 4 बजे तक रहा। इस परीक्षा में 2248 परीक्षार्थी शामिल हुए।परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले हर परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान ध्यान रखा गया कि कोई भी परीक्षार्थी ऐसी वस्तुओं को लेकर अंदर न जाने पाए जिनकी अनुमति नहीं है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर छात्रों की कई स्तरों पर कड़ाई से चैकिंग की गई।

खास बात यह है की परीक्षा के दौरान खासी सख्ती रही। मुन्ना भाइयों यानी अभ्यर्थी के स्थान पर कोई और तो एग्जाम नहीं दे रहा, इस पर नजर रही। भीतर कोई अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य नकल सामग्री तो नहीं ले जा रहा, इसके लिए गेट पर ही सख्त चेकिंग हुई।परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही मुख्य द्वार पर कड़ी चेकिंग की गई।

जो छात्र जूते पहनकर परीक्षा देने पहुंचे थे उनके जूते परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतरवा लिए गए। साथ ही वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप आदि परीक्षा केन्द्र के बाहर ही उतरवा लिए गए। कलाई घड़ी, ब्रेसलेट आदि भी उतरवा लिए गए। कोई भी खुला या पैक किया हुआ खाद्य पदार्थ, पानी की बोतल आदि परीक्षा केन्द्र में नहीं ले जाने दी गई।साथ ही प्रोफेसरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि जैसे संचार उपकरण आदि कोई छिपाकर तो नहीं ले जा रहा इस पर भी कड़ी निगाह रखी

Next Post

सुर सरिता समूह ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

Mon Jun 2 , 2025
ग्वालियर: सुर सरिता समूह ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। कक्षा दसवीं मध्य प्रदेश बोर्ड में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ग्वालियर एवं राज्य का नाम रोशन किया। पिता और पूरा परिवार दैनिक जीविका उपार्जन पर आश्रित है। इस तरह के 20 बच्चों को सम्मानित किया गया दूसरी बेटी सुनैना […]

You May Like