ग्वालियर: सुर सरिता समूह ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। कक्षा दसवीं मध्य प्रदेश बोर्ड में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ग्वालियर एवं राज्य का नाम रोशन किया। पिता और पूरा परिवार दैनिक जीविका उपार्जन पर आश्रित है। इस तरह के 20 बच्चों को सम्मानित किया गया दूसरी बेटी सुनैना सगर इसके कक्षा 12वीं में 85 प्रतिशत अंक आए है। परिवार सरकारी आवास में रहता है और उनकी भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। शेष बच्चों की भी यही आर्थिक और सामाजिक स्थिति है।
कार्यक्रम की मुख्यातिथि जानवी रोहिड़ा थी। सुर सरिता समूह के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, एम के पारीक और अन्य मातृशक्ति ने सभी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। 20 बच्चों ने 10वीं और 12वीं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए हैं।उनको बधाई दी एवं शुभकामनाएं देकर कहा कि आप आगे अपनी शिक्षा जारी रखें समाज आपके साथ हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला समूह के अध्यक्ष दीक्षित ने की।
इस अवसर पर पाठशाला के सदस्य उपाध्यक्ष राम सुदेश राठौर, सचिव मनोज पांडे, मोहनलाल अहिरवार, राकेश श्रीवास्तव, जेपी नामदेव तथा बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं सहित डेढ़ सौ बच्चे उपस्थित थे। सुर सरिता समूह मातृशक्ति ने देश भक्ति गीतों का गायन कर बच्चों में प्रासंगिक राष्ट्र भाव को प्रबलता प्रदान की। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने बच्चों से कहा कि शिक्षा और संस्कार किसी राष्ट्र के विकास में आधार स्तंभ होते हैं। उपाध्यक्ष राम सुदेश राठौर ने अंत में आभार व्यक्त किया।
