मेट्रो को लेकर उत्साह,परिवार संग लिया यात्रा का आनंद

इंदौर: मेट्रो के दूसरे दिन आम जनता ने पूरे उत्साह के साथ परिवार सहित मेट्रो की यात्रा का आनंद लिया. सुबह 8 बजे से ही विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल थे.मेट्रो प्रबंधन द्वारा हफ्ते भर के लिए यात्रा को पूरी तरह निःशुल्क किया गया है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. पहली बार मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के चेहरे पर खुशी और गर्व झलक रहा था.

कई लोगों ने इस ऐतिहासिक मौके को कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा भी किया. मेट्रो के इस प्रोजेक्ट को ‘इंदौर की नई रफ्तार’ का नाम दिया जा रहा है. शहर को स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवा मिलने से इंदौर की प्रगति को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं मेट्रो की यात्रा कर रहे नागरिक का कहना था कि हमने मेट्रो के बारे में तो सुना था, लेकिन आज अपने शहर में सफर करके गर्व महसूस हो रहा है. बच्चों को भी बहुत मजा आया.

Next Post

वन्य जीवों के नियंत्रण हेतु विमानतल प्रबंधन की सहायता करें

Mon Jun 2 , 2025
इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने गत दिवस सभी स्टेकहोल्डर के साथ विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में कहा कि पंछियों के हवाई जहाज से टकराने के कारण होने वाले हादसे के संबंध में 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अवेयरनेस का काम […]

You May Like