इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने गत दिवस सभी स्टेकहोल्डर के साथ विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में कहा कि पंछियों के हवाई जहाज से टकराने के कारण होने वाले हादसे के संबंध में 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अवेयरनेस का काम किया जाए. बिजासन टेकरी के मेला क्षेत्र के सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए गए.
वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि प्रचालन क्षेत्र में मिलने वाले सियार, जंगली बिल्ली जैसे वन्य जीवों के नियंत्रण हेतु विमानतल प्रबंधन की सहायता करें, और इन जीवों को रिलोकेट करें. बैठक में नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर पेड़ों की छंटाई का कार्य निरंतर कराया जाये.
