एशियाई खेल: कुश्ती में रजत रुहल और प्रिया मलिक अपने शुरुआती मुकाबले हारे

आइची-नागोया (जापान) 02 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई खेलों में शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान रजत रुहल, प्रिया मलिक और दीपांशी, तीनों ही अपने शुरुआती मुकाबले हार गए।

आज यहां पुरुषों के 125 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रुहल को कजाकिस्तान के अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन येदिगे कासिमबेक ने 8-3 से हराया, जबकि महिलाओं के 76 किग्रा स्पर्धा में प्रिया को किर्गिस्तान की मौजूदा चैंपियन आइपेरी मेदेत किज़ी ने 6-1 से हराया।

इससे पहले, महिलाओं के 50किग्रा स्पर्धा में दीपांशी को जापान की चार बार की वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी ने 11-0 से हराया। दीपांशी चार बार की वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी से शुरुआती मुकाबला हारीं

महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के शुरुआती राउंड में दीपांशी को जापान की चार बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी ने 11-0 से हराया।

अगर सुसाकी फाइनल में पहुँचती हैं, तो भारतीय रेसलर के पास अभी भी रेपचेज में जाने और कांस्य पदक के लिए लड़ने का मौका हो सकता है।

 

Next Post

एशियाई खेल: ताइक्वांडो के क्वार्टर-फ़ाइनल में हार के बाद कशिश मलिक पदक से चूकीं

Fri Oct 2 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 02 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 की ताइक्वांडो स्पर्धा के क्वार्टर-फाइनल में शुक्रवार को हार के बाद भारतीय एथलीट कशिश मलिक पदक से चूकीं। आज यहां मिक्स्ड वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा के क्वार्टर-फ़ाइनल में कजाकिस्तान की रीता बाकिशेवा से 2-1 (0-320, 460-0, 340-0) से हारने के बाद कशिश मलिक […]

You May Like