भोपाल: एयरपोर्ट अथॉरिटी इप्लाइज यूनियन के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने संघ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह विगत 18 वर्षों से यूनियन में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,अध्यक्ष, सचिव के अलावा अन्य पदों पर रह चुके हैँ.
इस्तीफा देने के उपरांत उन्होंने कहा की संगठन में अयोग्य व्यक्ति बड़े पद पर बैठे है, और सदस्यों के स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक कोई भी कार्य ढंग से नहीं हो रहे है. जिस वजह से सदस्य अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है. वहीं स्थानीय स्तर पर इन नेताओं का लगातार अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण संगठन कमजोर हो गया हैं. इन सभी करणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है.
