
जबलपुर। मध्य प्रदेश एसटीएफ की जबलपुर यूनिट द्वारा जिला उमरिया थाना मानपुर में 119 किलो गाँजा के साथ अंतर राज्य गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गिरोह से एसटीएफ पूछताछ कर रही है कि उन्हें गांजे की खेप कब और कहां से मिली और अब तक उन्होंने गांजे की खेप कहां खपा रहे थे, इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है।
