सलकनपुर देवीधाम में तेंदुए का आतंक: दंडवत यात्रा करने वाले बुजुर्ग को बनाया शिकार

रेहटी। नजदीक के प्रसिद्ध विजासन देवीधाम सलकनपुर की पहाड़ी पर हिंसक पशु ने बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया. इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया. मृतक देवीधाम जाने वाले मार्ग पर ही झोपड़ी बनाकर रहते थे और प्रतिदिन सुबह दंडवत चलकर देवी के दर्शन करने पहुंचते थे. पुलिस व वन विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. देवीधाम के पास घना जंगल होने के कारण जंगली जानवरों की उपस्थिति क्षेत्र में देखी जाती है. हाल ही में स्थानीय लोगों द्वारा मंदिर के समीप जंगल में हिंसक जानवर तेंदुआ भी देखा गया है. थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि देवीधाम पहुंच मार्ग पर पहाड़ी के नीचे एक बुजुर्ग रहते थे. वह प्रतिदिन अल सुबह दंडवत करते हुए मंदिर जाते थे और रात में नीचे आ जाते थे.

गत सुबह जब श्रद्धालुओं ने सड़क मार्ग पर उनका सामान पड़े देखा तो किसी अनिष्ट की आशंका को देखते हुए तलाशा तो देखा जंगल में बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी राजेश कहारे का कहना है कि संभवत: हिंसक जानवर तेंदुए ने बुजुर्ग का शिकार किया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन से तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा है.

Next Post

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक, सदस्य, संयोजक घोषित

Fri May 15 , 2026
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर एवं प्रदेश महामंत्री व जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, भाजपा जिला प्रभारी आलोक संजर, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर तथा सोशल मीडिया जबलपुर संभाग प्रभारी अमन शर्मा की सहमति से […]

You May Like