निगम के कोलार पुस्तकालय में चोरी, लाखों का सामान गायब, कोलार थाने में प्रकरण कराया दर्ज

भोपाल। कोलार क्षेत्र में नगर निगम द्वारा आधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी मेंं बुधवार गुरुवार की रात्रि में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. बताया जाता हैकि अभी लायब्रेरी में सामान शिफ्ट ही हो रहा था. चोरी की घटना ने लायब्रेरी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कोलार क्षेत्र में प्रस्तावित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय परिसर से कंप्यूटर उपकरणों और 11 विंडो स्लाइडर के गायब होने का मामला सामने आया है. घटना का पता सुबह आठ बजे जब कर्मचारी लायब्रेरी पर पहुंचे. उनको वहां पर सामान कुछ कम दिखा. उसके बाद रखे सामान कंप्यूटर उपकरणों का निरीक्षण किया गया. निगम के मुताबिक यहां 8 मॉनिटर, 8 सीपीयू, 8 माउस और 8 की-बोर्ड रखे थे, लेकिन जांच में 7 मॉनिटर, 5 सीपीयू, 6 माउस और 7 की-बोर्ड ही मिले. यानी एक मॉनिटर, तीन सीपीयू, दो माउस और एक की-बोर्ड गायब थे. इसके अलावा 11 विंडो स्लाइडर भी नहीं मिले.

चोरी गए सामान की सूची पुलिस को सौंपी

नगर निगम ने सामान गायब की जानकारी होने पर आनन फानन में कोलार थाने में शिकायत की जिसमें चोरी गए सामान का पूरा विवरण दिया. चोरी हुए मॉनिटर का सीरियल नंबर ङ्कङ्घष्ठ82841 भी शिकायत में दर्ज किया गया है. निगम ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने परिसर में प्रवेश कर सामान चोरी किया.

ई-लाइब्रेरी शुरू होने से पहले सुरक्षा की परीक्षा

पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है. ऐसे में कंप्यूटर उपकरणों की चोरी ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो भविष्य में यहां लगाए जाने वाले महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जोखिम में पड़ सकते हैं.

पुलिस से सामान बरामद कराने की मांग

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी ने कोलार थाना प्रभारी से घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच करने, अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। निगम ने मामले में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई का अनुरोध किया है.

Next Post

राजीव गांधी के फैसलों को आज देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़कर देखा जाना चाहिए: जीतू पटवारी

Thu Aug 20 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि देश के लिए उनके ऐतिहासिक फैसले आज भी प्रासंगिक हैं। पटवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मताधिकार देकर भारतीय […]

You May Like