लोहे का पाईप बिजली लाइन से टकराया, करंट लगने से युवक की मौत 

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत बजरंग कालोनी बिलहरी में लोहे का पाईप बिजली लाइन से टकराने से करंट की चपेट में आए युवक की मौत मौत हो गई‌।

पुलिस ने बताया कि कपिल सोनी 24 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला खितौला ने सूचना दी कि वह मुनीमी का काम सिहोरा में करता है। फूफा सुभाष सोनी एंव गोविन्द कोल मजदूरी करने बजरंग कालोनी बिलहरी गोराबाजार में निन्दर कौर के यहाँ गये थे। दोनों घर के ऊपर सीट पर त्रिपाल बिछा रहे थे, छत से लोहे का पाईप उठाकर नीचे रखते समय ऊपर उठ गया जो बिजली के तार से छू जाने से करंट लग गया, जिन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये। जहां डाक्टर ने सुभाष सोनी 40 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला खितौला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Next Post

कमलाराजा अस्पताल में मां की छुट्टी से पहले ही मिलेगा नवजात का जन्म प्रमाण-पत्र

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर। अब कमलाराजा अस्पताल में प्रसव के बाद मां की छुट्टी से पहले ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य शुरु हो गया है। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने इस नवाचार का विधिवत शुभारंभ किया और नवजात शिशुओं के पिता को उनका जन्म प्रमाण-पत्र […]

You May Like

मनोरंजन