विनय असाटी
दमोह: शिक्षा विभाग में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में दमोह जिले के रनेह निवासी बालचंद असाटी की पुत्री रुचि असाटी का शिक्षक वर्ग-3 में चयन हुआ है।जानकारी के अनुसार रुचि पिछले 2 वर्षों से हटा स्थित एम.एल.बी. स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ थीं। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इस बार चयन सूची में अपना नाम दर्ज कराया।कल चयन सूची में नाम आने के बाद से परिवार और क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।रुचि की इस सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई और अब वह नियमित शिक्षक के रूप में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करेंगी।
