मांगलिया में ROB निर्माण के चलते यातायात डायवर्जन की तैयारी

इंदौर:पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में मांगलिया स्टेशन के पास फाटक क्रमांक 45 को बंद कर रोड ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है. इस संबंध में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रेसीडेंसी कोठी में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. बैठक में लोक निर्माण विभाग, रेलवे, एनएचएआई, बीपीसीएल, पुलिस, निर्माण एजेंसी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

मंत्री ने कहा कि डायवर्जन से पहले सभी मार्गों का भौतिक सर्वे कर समस्याओं का समाधान करें वैकल्पिक मार्गों पर गड्ढे भरकर बैरिकेडिंग, स्टॉपर और संकेतक बोर्ड लगाए जाएं. सिलावट ने निर्देश दिए कि जनता को जागरूक करने के लिए फ्लेक्स, होर्डिंग आदि लगाएं ताकि लोगों को असुविधा न हो.उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा. सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए यह मार्ग महत्वपूर्ण होगा। डायवर्जन के लिए तराना-मांगलिया-व्यासखेड़ी मार्ग बंद रहेगा और वैकल्पिक मार्ग शिप्रा होते हुए सांवेर व उज्जैन निर्धारित किए गए हैं.

Next Post

मुम्बई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स आईपीएल के फाइनल में

Mon Jun 2 , 2025
अहमदाबाद 01 जून (वार्ता) कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 87) और नेहाल वढेरा (48) रनों की शानदार पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने रविवार को वर्षा बाधित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे क्वालीफायर में मुम्बई इंडियंस को छह गेंदे शेष रहते पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर […]

You May Like