तीन बार तलाक कहकर घर से निकाला

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर कालोनी में पति ने तीन बार तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रताडित करने वाले आरोपी पति, सास, ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि निशा अंजुम पति नवाजिस रहमान 24 साल निवासी अम्बेडकर कालोनी थाना अधारताल ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह 2023 में मुस्लिम रीति रिवाज से अम्बेडकर कालोनी थाना अधारताल के रहने वाले नवाजिस रहमान के साथ हुआ था, शादी के कुछ दिन बाद से ही पति नवाजिस रहमान सास- शबाना बी, ननद- नूरी द्वारा दहेज को लेकर शारिरीक एवं मानसिक रुप से प्रताडित किया जाता था, 13 जुलाई 2025 को पति नवाजिस रहमान द्वारा हाथ मुक्को से मारपीट कि गई थी 14 जुलाई को रात करीबन 9 बजे पति नवाजिस रहमान द्वारा मुझे तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकालने को बोल दिया था, उसी रात वह अपने घर चले गई थी। शिकायत पर आरोपी पति नवाजिस रहमान, सास- शबाना वी, ननद- नूरी के खिलाफ दहेज एक्ट, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम का अपराध दर्ज किया है।

Next Post

स्मैक समेत तस्कर पकड़ाया

Sat Jul 26 , 2025
जबलपुर।‌ क्राईम ब्रांच एवं बेलबाग पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 5 ग्राम स्मैक जप्त किया गया। टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एव बेलबाग की संयुक्त टीम […]

You May Like