भोपाल। श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा ने बताया कि पट्टाचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का प्रथम नगर आगमन बैरागढ़ से पीरगेट तक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। समाज की बालिकाएं रानी लक्ष्मीबाई के रूप में सजी थीं, बग्गियों में गुरुदेव की तस्वीरें विराजित थीं। नागपुर से आए शिवारंभ समूह और कर्नाटक की कलश-ध्वनि प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहे। स्वागत द्वारों पर आरती उतारी गई। पट्टाचार्य जी ने प्रवचन में कहा, “किसी को सताओ मत, घबराओ मत, सबके दिन एक से नहीं होते।” कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनोज आर एम ने किया।
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज का भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ स्वागत
