खिलाड़ियों का ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मान

इटारसी। एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे क्रिकेट कैंप में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की, आज मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, संभागीय क्रिकेट सचिव अनुराग मिश्रा, सिंध समाज के प्रमुख धर्मदास मिहानी,मयुर जयसवाल, गोल्डी बैस, कुलभूषण मिश्रा, बीजेपी पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष विनोद वारसे, राकेश पाण्डेय,रीतेश पटेल और पूर्व क्रिकेटर सुनील औरंगाबादकर उपस्थित थे उन्होंने बच्चों को खेल के फायदे और सामाजिक ज्ञान के बारे में जानकारीयां दी ,उनके हाथों द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया | स्कूल के डायरेक्टर रशमीत सिंह जग्गी और सतेंद्रपाल सिंह जग्गी ने सभी को आश्वासन दिया है कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे |

Next Post

साख पर सवाल: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी सड़क दो माह में टूटी

Sat May 31 , 2025
बुधनी। ग्राम बांसगेन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब 64.04 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क में दो माह के भीतर ही दरारें पड़ गई हैं। यह कार्य भोपाल की ठेका कंपनी द्वारा किया गया था। […]

You May Like