भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वाराणसी स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर के ललिता घाट पहुंचकर माँ गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थापित देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने काशी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह नगरी भारतीय परंपरा और आस्था का प्रमुख केंद्र है।
