मनीला, 10 अक्टूबर (वार्ता) प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुक्रवार को फिलीपींस, पलाऊ और इंडोनेशिया के लिये जारी अपनी सुनामी चेतावनी को हटा लिया है। यह चेतावनी दक्षिणी फिलीपींस में आये शक्तिशाली भूकंप के कुछ घंटों बाद दी गयी थी। केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से अब सुनामी का खतरा नहीं है।
फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनॉलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (फिवोल्क्स) ने दावाओ ओरिएंटल में 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया है।
इससे पहले शुक्रवार की सुबह दक्षिणी फिलीपींस के दावाओ ओरिएंटल प्रांत में भूकंप आने के बाद फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने मिंडानाओ के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी।उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे (0143 जीएमटी) आया, जिसका केंद्र मनाय नगरपालिका से लगभग 44 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 20 किलोमीटर की गहराई पर था।
इससे पहले संस्थान ने भूकंप की तीव्रता 7.6 बतायी थी।
Next Post
परदेशीपुरा पुलिस ने 20 से अधिक बदमाशों से की पूछताछ
Fri Oct 10 , 2025
इंदौर: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के 20 से ज्यादा बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की. यह सभी सूचीबद्ध अपराधी है. थाने की टीम ने बीट अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में 20 से अधिक गुंडों को थाने बुलाकर पूछताछ की और उनके डोसियर तैयार […]

You May Like
-
8 months ago
पीयूष गोयल इटली की दो दिन की यात्रा पर
