निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का प्रकरण दर्ज

इंदौर: कनाड़िया क्षेत्र में निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों के अभाव में काम कर रहे एक मजदूर की दो सप्ताह पूर्व मौत हो गई थी. जांच के बाद पुलिस ने अब ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने का प्रकरण दर्ज कर किया है.घटना 30 मई की शाम करीब 5 बजे हिल पार्क कॉलोनी, बिजली नगर के पास हुई थी. मृतक मजदूर की पहचान आशिफ पिता दिलावर शाह निवासी मंसूर बाग, खजराना के रूप में हुई थी.

वह निर्माण स्थल की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया था. मामले में कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि मृतक को साइट पर काम दिलाने वाला ठेकेदार रजाक पटेल निवासी बडला खजराना है. जांच में सामने आया कि उसने मजदूर को न तो सेफ्टी बेल्ट दी थी और न ही हेलमेट पहनाया गया था.

साथ ही जिस जगह आशिफ काम कर रहा था, वहां सुरक्षा के लिए जाली भी नहीं लगी थी. हादसे के वक्त आशिफ एक स्टूल पर खड़ा होकर पटिए खोल रहा था, तभी स्टूल पलट गया और वह दूसरी मंजिल से सीधे नीचे गिरा. सिर और हाथों में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और गवाहों के बयान लेने के बाद ठेकेदार रजाक पटेल के खिलाफ लापरवाही और गैरइरादतन हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है, मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Next Post

आलीराजपुर में BNS में पहली सजा,135 दिन में आरोपी चंदरिया को आजीवन कारावास

Sun Jul 13 , 2025
आलीराजपुर:जिले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पहली बार हत्या के मामले में दोषसिद्धि हुई है। ग्राम घोघलपुर निवासी चंदरिया पिता वेसला (29) को जिला एवं सत्र न्यायालय द्वितीय ने धारा 103(1) BNS के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। चंदरिया ने 27 जनवरी 2025 को अपने चचेरे भाई […]

You May Like