दूषित पानी और कफ सिरप से मौतों पर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

भोपाल। विधानसभा सत्र के दौरान इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों, कथित कफ सिरप से मौतों और सेना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक दल ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में इन मामलों को उठाते हुए संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतें प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं। साथ ही कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में भी सरकार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

कांग्रेस विधायकदल ने सेना पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को भी गंभीर विषय बताते हुए इसकी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जब उनकी मांगों पर तत्काल चर्चा और कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला, तो कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सम्मान और जवाबदेही से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनशील मामलों पर भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। कांग्रेस विधायकदल ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सदन और सड़क दोनों जगह आंदोलन जारी रखेंगे।

Next Post

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Thu Feb 19 , 2026
बैतूल। बैतूल में रेलवे लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडई खुर्द निवासी 50 वर्षीय मद्दा धुर्वे (पिता चैतु धुर्वे) के रूप में हुई है। हादसा बुधवार शाम मानस नगर स्थित ऑयल मिल के पीछे रेलवे […]

You May Like