संस्कार विहिन शिक्षा समाज के लिए अभिशाप: पप्पन शर्मा 

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय के विशेष शिविर में आज तीसरे दिन प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात योग एवं प्राणायाम स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा किया गया। श्रमदान किया गया। परिसर स्वच्छता के उपरांत सांस्कृतिक सत्र एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक मेरा युवा भारत विकसित भारत रहा। बौद्धिक सत्र में पप्पन शर्मा ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि राष्ट्र भक्त युवा वही है जिसके मन में दया का भाव है जो संवेदनशील हो जो मददगार हो जिसमे राष्ट्र की प्रति समर्पण का भाव हो उन्होंने कहा छात्र जीवन में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है बिना अनुशासन के चरित्र निर्माण संभव नहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास में सहायक है इस अवसर पर संचालन स्वयं सेविका अंशिका ने किया एवं आभार कैंप लीडर अंकित ने किया एवं स्वागत सम्मान अहद खान ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीति पांडे एवं डॉ राहुल शर्मा के साथ-साथ सहायक प्राध्यापक श्रीमती रौली श्रीवास्तव एवं अतिथि विद्वान डॉ.सपना दुबौलिया उपस्थित रही।

Next Post

औरंगजेब की कब्र हटाने का शहीद दिवस पर संकल्प लेगी हिंदू महासभा

Sat Mar 22 , 2025
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं जिला मंत्री आनंद माहौर ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 11:30 बजे हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज पर शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी […]

You May Like