भाई ने ही ली भाई की जान, पुलिस ने अंधी हत्या का खोला राज 

सिंगरौली। नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर की गई संजीत शाह की हत्या का खुटार चौकी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामला शुरू में आत्महत्या के रूप में दर्ज कराया गया था, लेकिन पीएम रिपोर्ट और पूछतांछ के दौरान मिले विरोधाभासों ने पूरे परिवार की बनायी कहानी की पोल खोल दी।

पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना का सच सामने लाते हुए मृतक के छोटे भाई कृष्णा प्रसाद शाह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का खुलासा करते हुए सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते ने मीडिया कर्मीयों को बताया कि संजीत रात में शराब के नशे में घर लौटा, मां को तीन हजार रुपये दिए और कमरे में सो गया। अगले दिन उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था। लेकिन 30 नवंबर को प्राप्त पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत का कारण फांसी नहीं, बल्कि गला घोंटना है। इससे हत्या की पुष्टि हुई और चौकी प्रभारी शीतला यादव ने जांच तेज कर दी। पूछतांछ के दौरान सूचनाकर्ता कृष्णा के बयान शुरू से संदिग्ध रहे। पहले उसने कहा कि संजीत कमरे में चित अवस्था में पड़ा मिला, बाद में बयान बदलते हुए बताया कि दरवाजा तोड़कर देखने पर भाई फांसी पर लटका मिला। इसी विरोधाभास ने पुलिस को संदेह में डाल दिया। कड़ी पूछतांछ में कृष्णा ने अपना अपराध स्वीकार कर पूरी कहानी को बया किया। उक्त कार्रवाई में उनि उदयचन्द करिहार, शीतला यादव, सउनि मनीष सिंह, दिनेश तिवारी, राय सिंह, लक्ष्मीकान्त मिश्र, आर गौरव यादव, सोहगिया पटेल, प्रियंका दुबे, वन्दना तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

इंदौर से शुरू हुआ सांस्कृतिक नवाचार, अत्याधुनिक गीता भवन समर्पित

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर. गीता जयंती पर इंदौर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए गीता भवन का लोकार्पण किया और घोषणा की कि प्रदेश के हर नगर में इसी तर्ज पर गीता भवन विकसित किए जाएंगे. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव और गीता जयंती के अवसर […]

You May Like