रेस्टोरेंट में हंगामा, धारदार हथियार से हमला

जबलपुर:गोराबाजार थाना अंतर्गत शक्ति नगर सैनिक सोसाईटी में नशे में चूर बदमाशोंं ने हंगामा मचाते हुए युवकों के साथ मारपीट कर दी। एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पाल दमिन्दर सिंह उर्फ लाली निवासी कृपाल चौक गुप्तेश्वर रोड गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह तीन दोस्त अजय मिश्रा, रणधीर सिंह हुंजन, करण के साथ शक्ति नगर सैनिक सोसाईटी से अजय मिश्रा का जन्म दिन मनाने के लिये एलओडी रेस्टोरेंट तिलहरी गये हुए थे।

जहां पर टेबल में खाना खा रहे थे, उसी समय सार्थक जैन निवासी अधारताल व उसके साथी उनकी टेबल में आकर शराब के नशे में गिर गये, जिन्हें अलग करने की कोशिश की तो उल्टा उनके साथ ही मारपीट करने लगे। जिससे रणधीर सिंह को सार्थक जैन निवासी अधारताल ने धारदार वस्तु से सिर में मार दिया, जिससे सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा, इसके बाद वे और साथी करण रेकी, अजय मिश्रा ने बीच बचाव कर छुडाया।

Next Post

डम्बल उठाकर पटका, युवक का पैर फैक्चर

Thu Jul 3 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबा टोला में छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर डम्बल उठाकर पटक दिया। हमले में युवक का पैर फैक्चर हो गया है। पुलिस के मुताबिक अजीत चौधरी पिता रामचरण चौधरी 28 वर्ष निवासी जानकीदास मंदिर के पास बाबाटोला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनीश […]

You May Like

मनोरंजन