डॉक्टर ब्लैकमेलिंग कांड के आरोपी राजेश धनेचा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, 50 लाख की जालसाजी का आरोप

देवास। चर्चित डॉक्टर ब्लैकमेलिंग कांड में फंसे राजेश धनेचा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने फरियादी रवि दायमा की शिकायत पर राजेश धनेचा और महेंद्र पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

फरियादी रवि दायमा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी राजेश धनेचा निवासी बजरंग नगर देवास और महेंद्र पटेल निवासी ग्राम मेंढकीचक ने जमीन बेचने के नाम पर उनसे करीब 50 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने जमीन क्रय करने का अनुबंध किया, लेकिन बाद में वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई।

दायमा के अनुसार, जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने किश्तों में 26 लाख 5 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन अभी भी 23 लाख 95 हजार रुपये बाकी हैं। शेष राशि मांगने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कोर्ट ने दी आरोपी को 10 साल की सजा

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर. जिला कोर्ट ने विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कड़ी टिप्पणी भी की. मामले में सामने आया कि पीड़िता की आरोपी से […]

You May Like