पंजाब केसरी ढाबे के पीछे से दो भैंसें चोरी, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

डबरा: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में पशु चोरों ने किसान को बड़ा नुकसान पहुंचाया। गैडोल रोड स्थित पंजाब केसरी ढाबे के पीछे रहने वाले जितेन्द्र सिंह रावत पुत्र जयराम रावत (30) की दो भैंसें अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। घटना 3 अगस्त को दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे के बीच की है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 14 अगस्त दोपहर 2:25 बजे अपराध क्रमांक 440/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। विवेचना प्रधान आरक्षक सुभाष सिंह कर रहे हैं।

Next Post

दुकान पर सामान लेने आए युवक ने दुकानदार को पीटा, जान से मारने की धमकी

Sat Aug 15 , 2026
पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के शंकरपुर में दुकान पर सामान लेने आए युवक ने विवाद के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। फरियादी सिरनाम बघेल पुत्र स्व. हरिसिंह बघेल (60) ने शिकायत दर्ज कराई कि 14 अगस्त शाम 7 बजे उनकी दुकान पर सामान लेने आए महेन्द्र बघेल पिता […]

You May Like