पांढुरना। मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में सोमवार शाम एक युवक के बीएसएनएल के करीब 80 मीटर ऊंचे टेलिफोन टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना शाम करीब 5:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
पुलिस लगातार युवक को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह नीचे उतरने के बजाय टावर की सबसे ऊंची जगह पर पहुंच गया। टावर की अधिक ऊंचाई के कारण कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका, जिससे रेस्क्यू अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार युवक को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश में जुटी रही। फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
Next Post
लॉरेंस गैंग का एमपी हथियार नेटवर्क खंगाल रही क्राइम ब्रांच
Mon Jul 6 , 2026
इंदौर. शहर के दो बिल्डरों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले की जांच अब मध्यप्रदेश में फैले हथियार सप्लाई नेटवर्क तक पहुंच गई है. क्राइम ब्रांच सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंग के गुर्गे कसरावद के एक सिकलीगर से देसी […]

You May Like
-
6 months ago
विद्युत अधिनियम के तीन वारंटी गिरफ्तार
-
2 months ago
जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प
-
12 months ago
92 वर्ष की हुयी आशा भोंसले