पटाखा बाजार में पसरा अंधेरा: दुकानदारों ने इमरजेंसी लाइट से संभाली स्थिति

ब्यावरा। दीपावली पर्व को लेकर नगर में स्थानीय क्लब ग्राउण्ड पर पटाखा बाजार लगाया गया है किंतु यहां लाईट की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. धनतेरस की देर शाम तक यहां अंधेरा पसरा रहा. गौरतलब है कि नपा द्वारा क्लब ग्राउण्ड पर पटाखा बाजार लगाया गया है. यहां पर नपा को ही पेयजल, बिजली आदि अन्य व्यवस्थाएं करना है. परन्तु धनतेरस की देर शाम तक यहां लाईट की कोई व्यवस्था नहीं दिखी. इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कलेक्टर ने किया निरीक्षण कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा धनतेरस पर स्थानीय क्लब ग्राउण्ड पहुंचकर पटाखा बाजार का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

दुकानदारों ने लगाई इमरजेंसी लाईट

अंधेरा पसरा होने पर दुकानदारों द्वारा इमरजेंसी लाईट लगाकर उजाला किया. अंधेरा होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि नपा द्वारा दुकानदारों से एक निर्धारित शुल्क लिया जाता है. परन्तु लाईट जैसी महत्वूपर्ण सुविधा के नहीं होने से दुकानदारों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने 110 परिवारों को विद्युत चलित शैला चाक बांटे

Sat Oct 18 , 2025
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण व उपयोग से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी उत्पादों के उपयोग में देश आगे बढ़ रहा है. उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यम योजनान्तर्गत रीवा में आयोजित कार्यक्रम […]

You May Like