माघी पूर्णिमा पर उज्जैन में शिप्रा में पर्व स्नान, होली का डांडा रोपा गया

महाकाल चौराहा सहित अनेक स्थानों पर परंपरा अनुसार होली का डांडा भी गाड़ा, एक माह के बाद होली

 

नवभारत न्यूज

उज्जैन। माघी पूर्णिमा पर बुधवार को उज्जैन की शिप्रा में पर्व स्नान हुआ। श्रद्धालुओं ने यहां शिप्रा के रामघाट पर स्नान कर पूर्वजों की आत्म शांति के लिए पंडितों से पूजन भी संपन्न कराया। माघी पूर्णिमा पर होली का डांडा भी गाड़ा गया। प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में पूर्णिमा का बड़ा नहान होने के कारण उज्जैन में श्रद्धालुओं की भी सामान्य ही रही। मंदिरों में दर्शन के लिए लोग उमड़े।

माघ मास की पूर्णिमा पर महीने भर के नहान का पुण्य कमाने के लिए लोग शिप्रा में डुबकी लगाने पहुंचे। शिप्रा के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं भैरवगढ़ में सिद्धवट पर भी लोगों ने शिप्रा स्नान कर पूजन आदि संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा पर दान-पुण्य कर महाकाल, हरसिद्धि, गोपाल मंदिर आदि मंदिरों में दर्शन किए। वहीं पुराने शहर में महाकाल चौराहा सहित अनेक स्थानों पर परंपरा अनुसार होली का डांडा भी गाड़ा गया। इसके ठीक एक माह के बाद यानी फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा होलिका का दहन होगा।14 मार्च को होलिका दहन उत्सव मनाया जाएगा।

Next Post

प्रदेश के सभी स्तर के सहकारिता कार्यालय एवं सहकारी संस्थाओं में स्वच्छता कार्यक्रम

Wed Feb 12 , 2025
भोपाल, 12 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर सहकारिता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूकता लाने के लिये विभाग के तहत सभी स्तर के विभागीय कार्यालय, सहकारी संस्थाओं में 13 फरवरी को ‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ […]

You May Like