तंबाकू के दुष्परिणाम से बचाव के लिए किया सचेत

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने केंद्र का निरीक्षण भी किया.

जागरुकता शिविर में श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करा रहे व्यक्तियों से मिलकर नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि तम्बाकू सिर्फ एक आदत नही बल्कि एक धीमा जहर है. हमें इससे बचना चाहिए और नशा छोडऩे के लिए दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करना चाहिए. उन्होंने वृद्धजनों के पास पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य एवं खानपान संबंधी जानकारी ली.

तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई शपथ

जिला चिकित्सालय में सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई. इस मौके पर सभी को तंबाकू मुक्त परिसर एवं तंबाकू मुक्त जिला बनाने की शपथ भी दिलाई गई. इस दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ नेहा सिंह आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

दो डिब्बा पानी के लिए युवक की हत्या

Sun Jun 1 , 2025
सतना: दो डिब्बा पानी को लेकर हुए विवाद में डंडा मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। नागौद थाना क्षेत्र के भर्री गांव में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नई बस्ती की महिला ने पुलिस को बताया कि […]

You May Like