प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर जिले में सेवा कार्य और धार्मिक अनुष्ठान

सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में जिलेभर में धार्मिक अनुष्ठान और जनकल्याणकारी सेवा कार्य आयोजित किए गए। सीधी नगर मंडल में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। सुबह विभिन्न धार्मिक परिसरों की साफ-सफाई, पौधारोपण, रक्तदान एवं रक्त परीक्षण जैसे कार्यक्रम हुए। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और कीर्तन के माध्यम से मोदी के दीर्घायु और भारत की समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिले के सभी मंडलों और 1036 बूथ केंद्रों पर भी विविध कार्यक्रम हुए। मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया और सेवा कार्यों के साथ मोदी जुग-जुग जियो के नारे लगाए गए।

Next Post

किसान और विस्थापित एक-साथ गरजे,चिंगारी को अंगार न बनने दें

Wed Sep 17 , 2025
खंडवा। किसानों और इंदिरा सागर के विस्थापितों ने शहर में बड़ा आंदोलन किया। अनाज मंडी में महासभा के दौरान विस्थापितों की समस्याओं और किसानों के प्रति सरकार की उदासीनता और फसलों के नुकसान पर मुआवजे जैसे मुद्दे उठे। वाहन रैली के रूप में ये सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। रास्ते में जाम […]

You May Like