भिंड में युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़की,गुस्साई भीड़ ने कार-बाइक फूंकी, घर पर हमला

भिंड:युवक की पीट-पीटकर हत्या होने के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़कों पर उतरकर कार-बाइक फूंक दी। आरोपियों के घर हमला कर खिड़कियां तोड़ दीं गईं। गांव में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना स्थल पर एसपी सहित सभी आला अफसर मौजूद हैं एवं हालात पर नजर रखी जा रही है।

मामले में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। भिंड में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बीच युवक की मौत होने के बाद हिंसा भड़क उठी । एक पक्ष के पांच लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का मामा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

Next Post

लश्कर में कारोबारी की पत्नी के साथ बड़ी ठगी

Sun Oct 26 , 2025
ग्वालियर: लश्कर क्षेत्र में कारोबारी की पत्नी मीना बंसल के साथ ठगी की घटना सामने आई है। घटना चिटनिस की गोठ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक किशोर ने रास्ता पूछने का बहाना कर मीना से बातचीत शुरू की। कुछ ही देर बाद एक युवक मौके पर आया और […]

You May Like