जीडीए के सामने सड़क धंसी, सुरंग निकली, कांग्रेस का प्रदर्शन

ग्वालियर। आज फिर जीडीए के सामने फूलबाग रोड पर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। कांग्रेस नेता व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह तुरंत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा गड्ढे में खड़े हो गये और कहा कि देखिये सुरंग है, अब लोग सड़कों की जगह आने जाने के लिये सुरंगों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने नगर निगम प्रशासन व स्मार्ट सिटी के कामों की लोकायुक्त जांच की भी मांग की। समाचार लिखे जाने तक उनका सुरंग के गडढे में खड़े होकर प्रदर्शन जारी था।

Next Post

बस स्टेंड को किया प्रशासन ने किया क्लीन, 100 अवैध गुमटियां हटाई, रास्ता साफ

Thu Jan 29 , 2026
शिवपुरी। खनियाधाना बस स्टैंड पर आमजनों की शिकायतों और जाम को देखते हुए आज प्रशासन, राजस्व, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए लगभग 100 फल-सब्जियां व चांट, बीडी पुडियां की स्टोल आदि को हटा दिया। कार्यवाही के बाद बस स्टैंड का स्वरूप बदला हुआ नजर […]

You May Like