
शिवपुरी। खनियाधाना बस स्टैंड पर आमजनों की शिकायतों और जाम को देखते हुए आज प्रशासन, राजस्व, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए लगभग 100 फल-सब्जियां व चांट, बीडी पुडियां की स्टोल आदि को हटा दिया। कार्यवाही के बाद बस स्टैंड का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है। खनियांधाना बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही खनियांधाना नगर परिषद, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग ने की। बस स्टैंड पर दोनों साइड अवैध रूप से रखी गुमटियां और बीच रास्ते मे चांट और फल सब्जियों के ठेले लगा कर अबैध रूप से अतिक्रमण किया गया था जिससे लगातार आवागमन घंटो बाधित रहता था जिससे सैकड़ो यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
