किसान और विस्थापित एक-साथ गरजे,चिंगारी को अंगार न बनने दें

खंडवा। किसानों और इंदिरा सागर के विस्थापितों ने शहर में बड़ा आंदोलन किया। अनाज मंडी में महासभा के दौरान विस्थापितों की समस्याओं और किसानों के प्रति सरकार की उदासीनता और फसलों के नुकसान पर मुआवजे जैसे मुद्दे उठे।

वाहन रैली के रूप में ये सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। रास्ते में जाम भी लगता गया। अपर कलेक्टर को ज्ञापन देकर दोनों तरह के लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई।

विस्थापितों को स्पेशल पैकेज दें

नेतृत्व कर रहे गोपाल पाटीदार ने कहा कि इंदिरा सागर बांध से उत्पन्न समस्याओं जिसमें स्पेशल पैकेज दें। पुनर्वास स्थलों का एनएचडीसी की सीएसआर मद से विकास किए जाने की मांग की गई। नया हरसूद में व्यावसायिक भूखंडों का मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठी ।

एशिया के सबसे बड़े पुनर्वास स्थल नया हरसूद में आवंटित भूखंडों पर शासकीय ऋण सुविधा प्रदान करने की मांग व नए हरसूद में आवासीय भूखंडों का समतलीकरण किए जाने , नए हरसूद में उद्योगों के स्थापना की मांग उठाई है।

खराब फसल प्रशासन को दिखाई

सुरगांव जोशी के किसानों ने पीला मोजेक बीमारी से ग्रसित सोयाबीन की फसल अपर कलेक्टर को दिखाई। मुआवजा राशि की मांग की। इसके पूर्व पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में कोई 50 गांव के लोगों की उपस्थिति में जनसभा हुई।

Next Post

विधायक चिटनिस ने आंधी एवं बारिश के से फसलों को हुए नुकसान का किया निरीक्षण

Wed Sep 17 , 2025
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विगत रात्रि में बुरहानपुर के अनेक ग्रामों में तेज हवाए आंधीए तूफान एवं बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। बुरहानपुर के ग्राम नागुलखेड़ाए बहादरपुरए लोनीए गव्हाना सहित विभिन्न ग्रामों मेें केले की फसल सहित अन्य फसलें […]

You May Like