वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत में हुयी एयर इंडिया विमान दुर्घटना मामले में हर संभव मदद की पेशकश की है।
श्री ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में कहा कि उन्होंने भारत में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के मामले में सहायता के लिये हर तरह की मदद की पेशकश की है। उन्होंने पेशकश करते हुये कहा, “ हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम तुरंत करेंगे। ”
उन्होंने कहा, “ मैंने उन्हें बताया कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम तुरंत वहां पहुंचेंगे।”
गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर बाद अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।
