रीवा:मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के 19 सितम्बर को त्योंथर विधानसभा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रभारी कलेक्टर और एसपी चाकघाट पहुंचे.जहा तैयारी बैठक में समीक्षा की गई, वही कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया. क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ तिवारी एवं प्रभारी कलेक्टर डा0 सौरभ सोनवणे, एसपी शैलेन्द्र सिंह सहित तमाम अधिकारी बैठक में मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल में लगने वाले पंडाल आदि पर चर्चा की गई. बैठक के बाद विधायक एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उल्लेखनीय है कि एक साल बाद फिर से मुख्यमंत्री का त्योंथर क्षेत्र का दौरा बना है. गत वर्ष खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री नही पहुंच पाए थे. 19 सितम्बर को विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा.
