जन्माष्टमी के पूर्व इस्कॉन मंदिर की सड़क को आवागमन के लिए करे तैयार

इंदौर । आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज शहर के जल जमाव क्षेत्र के साथ ही निर्माणाधीन सड़कों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, क्षेत्रीय जोरन अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

आयुक्त वर्मा द्वारा वर्तमान में वर्षा काल को दृष्टिगत रखते हुए सर्वप्रथम झोन क्रमांक 19 के अंतर्गत स्कीम नंबर 140 में सड़क पर हुए जल जमाव क्षेत्र में जोनल अधिकारी को जल निकासी करने के स्थाई निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात आयुक्त श्री वर्मा द्वारा जोन क्रमांक 22 के अंतर्गत बायपास सर्विस रोड एवं इस्कॉन मंदिर (एडवांस एकेडमी से निपानिया तक) रोड का भी निरीक्षण किया गया, तथा जन्माष्टमी के पूर्व उक्त सड़क को मोटरेबल करने के संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि उक्त मार्ग पर आवागमन सुगम हो सके, इसका ध्यान रखते हुए कार्य करने के निर्देशदिए गए। ‌

Next Post

दलित युवक की हत्या के मामले में चार सगे भाइयों को उम्र कैद की सजा 

Sun Jul 27 , 2025
रायसेन। जिला न्यायालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी ने चार सगे भाइयों को दलित युवक वीर सिंह अहिरवार की हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मप्र शासन की ओर से धनीराम विश्वकर्मा विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गई थी […]

You May Like