धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले हो गए बेनकाबः वर्मा

इंदौर: देश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का माल खाया जा रहा है. अब गिनती हुई तो 20 प्रतिशत चढ़ावा बढ़ गया. इससे समझा जा सकता है कि करोड़ों, अरबों रुपए खा गए है, ये धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले. अब चढ़ावा चोरी करने से बेनकाब हो गए.यह बात पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से कही. पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आज मीडिया से चर्चा में कहा कि क्यूआर कोड से चढ़ावा और चंदा लिया जा रहा है. ऐसे तमाम तरीकों से माल खाया जा रहा है, जिसकी चोरी का अता पता नहीं चल रहा है.

एक भाई ने बताया कि चढ़ावे की गिनती में 20 प्रतिशत राशि बढ़ गई है. जनता जागरूक हो गई है, तो राशि में बढ़ोतरी हो गई. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ये करोड़ो अरबों रुपए खा गए है. सज्जन वर्मा ने बताया कि देश के पवित्र मंदिरों पर आरएसएस और भाजपा का कब्जा है. यह लोग धर्म की राजनीति करने के दौरान राम मंदिर चढ़ावा कांड में बेनकाब हो गए है. धर्म की राजनीति से देश की जड़े खोखली हो गई है. अभी तो हांडी का एक चांवल बाहर आता है, आगे देखिए कितनी जगह चोरी हो रही होगी

Next Post

शहर के कलाकार की कलाकृतियों से सजा जोधपुर एयरपोर्ट

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर: आज प्रधानमंत्री ने जोधपुर एयरपोर्ट का लोकार्पण किया है. उक्त जोधपुर एयरपोर्ट को विभिन्न कलाकृतियों और अमर गाथाओं से सजाया गया है, वह कलाकृतियाँ और मारवाड़ के इतिहास को प्रदर्शित करने का काम इंदौर के कलाकार ने किया है.शहर के कलाकार महेंद्र कोडवानी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान और […]

You May Like